banner image

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खोली तिजोरी, हर गरीब को मिलेगी ये सुविधा, पढ़िये पूरी ख़बर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खोली तिजोरी, हर गरीब को मिलेगी ये सुविधा, पढ़िये पूरी ख़बर

नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस का खतरा तेजी से बढ़ रहा है जिसे देखते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार व भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गरीबों की सहायता के लिए एक बहुत बड़ी राहत पैकेज की घोषणा की है एक अरब तीस करोड़ की आबादी वाले देश भारत में 21 दिन का लॉक डाउन किसी भारी संकट से कम नहीं है जहां पर गरीबों के पास खाने के लिए भोजन नहीं है और रहने के लिए घर नहीं है ऐसे में उन सभी लोगों तक रोजमर्रा की चीजें उपलब्ध कराने के लिए सरकार की तरफ से बहुत बड़ा कदम उठाया गया है।
बता दे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक लाख सत्तर हजार करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की है जिसे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का नाम दिया गया है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को इस पैकेज का लाभ दिया जाएगा।

Corona virus updates
Nirmla sitaran
Third party image reference

इन सात क्षेत्रो से जुड़े लोगों को मिलेगा विशेष लाभ


  1. किसान
  2. मनरेगा मजदूर
  3. वृद्ध अथवा विधवा महिला
  4. जनधन योजना से जुड़े लोग
  5. उज्वला योजना का लाभ
  6. प्राइवेट कर्मचारी
  7. डॉक्टर्स, आशा , अन्य संबंधित लोग

भारतीय बैंकों में मिनिमम बैलेंस रखने की आजादी

कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए कई सारे बैंकों ने यह छूट दी है कि आप मिनिमम शून्य बैलेंस अपने बैंकों में रख सकते हैं आवश्यकता पड़ने पर अपने बैंक से पैसा निकाल सकते हैं हालांकि अभी संकट की स्थिति नहीं है आप घबराएं नहीं जितना भी बैलेंस आपके बैंक में है वह सब सुरक्षित है।

इन सभी को मिलेगा पचास लाख का बीमा

जहां एक ओर लोगों से अपील की जा रही है कि वह घरों में ही रहे वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो कोरोना वायरस का डटकर मुकाबला कर रहे हैं और लोगों की जान बचा रहे हैं वह है हमारे डॉक्टर आशा वर्कर सैनिटाइजर वर्कर्स और भी ऐसे बहुत सारे लोग जो इस समय में अपना योगदान दे रहे हैं सरकार की तरफ से ऐसी घोषणा की गई है कि इन लोगों को पचास लाख तक का मुफ्त बीमा कवर दिया जाएगा ताकि इन्हें कुछ भी होने की स्थिति में इनके परिवार वालों का सहयोग किया जा सके।

Doctors images
Doctors
Third party image reference

5 किलो के बजाय अब 10 किलो मिलेगा राशन

सरकार ने घोषणा की है कि पहले जहाँ पाँच किलो चावल या गेहू मिलता था उसके बजाय अब पाँच किलो और अधिक चावल या गेहूं मिलेगा साथ ही 1 किलो दाल भी लेने की छूट होगी बताया जा रहा है कि इससे लगभग 80 करोड़ लोगों को फायदा होगा।

किसानों के खातों में आएंगे इतने रुपए

हमारे भारत के किसानों के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी है बता दे प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत ₹6000 प्रति वर्ष सहायता दी जाती हैं जिसमें तीन किस्तों में यह धनराशि दी जाती है जिसकी पहली किस्त ₹2000 अप्रैल महीने में हमारे किसानों के खाते में भेज दी जाएगी और इससे तकरीबन आठ करोड़ तीस लाख किसानों को लाभ मिलेगा।

मनरेगा के मजदूरों को मिलेगा ये सुविधा

मनरेगा में लोगों को सौ दिन के काम अथवा रोजगार की गारंटी दी जाती है परंतु इस समय भारत में 21 दिन का लॉक डाउन है जिसकी वजह से लोग मनरेगा में काम नहीं कर पा रहे हैं जिसके मद्देनजर मनरेगा मजदूरों को ₹2000 प्रति मजदूर की दर से दिए जाएंगे और लगभग 5 करोड मजदूरों को इसका फायदा मिलेगा।

Farmers images
Kisan
Third party image reference

हमारे भारत की सीनियर सिटीजन व विधवा औरतों के लिए पेश की गई स्कीम

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में सीनियर सिटीजन व विधवा औरतों का भी ख्याल रखा गया है जिसमें उनके खाते में ₹1000 दो किश्तों में दिए जाएंगे अगले 3 महीने तक यह सरकार की तरफ से मुफ्त सहायता राशि उनके खाते में भेजी जाएगी।

जन धन योजना के तहत खाते में मिलेंगे इतने रुपए

नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा गरीब महिलाओं के जनधन अकाउंट में अगले 3 महीने तक ₹500 प्रति महीना धनराशि भेजी जाएगी और लगभग 20 करोड गरीब महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

उज्जवला योजना के तहत मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लगभग आठ करोड़ बीपीएल कार्ड धारकों को अगले 3 महीने के लिए फ्री में सिलेंडर देने का ऐलान भी किया गया है जिससे वह लोग घरों में निशुल्क गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं और अपना जीवन यापन कर सकते हैं।

उज्वला योजनाGAS

दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत मिलेगा यह छूट

दीनदयाल योजना अर्थात अंत्योदय योजना के तहत लोगों को फ्री लोन देने की घोषणा की गई है जिसमें लोग बीस लाख तक का लोन ले सकते हैं जिसकी सीमा पहले दस लाख थी लगभग सात करोड लोगों को इसका लाभ मिलेगा भारत में लगभग तिरसठ ऐसे ग्रुप है जो साथ मिलकर के काम करते हैं जैसे बुनकर, दियाली बनाने वाले, आदि।

प्राइवेट सेक्टर का भी रखा गया है पूर्ण ध्यान

भारत में ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में कार्य कार्य कर रहे लोगों के लिए भी भारत सरकार ने बड़ी घोषणा की है जिसके तहत पहले कंपनी को ईपीएफ के रूप में 12% साथ ही वर्कर को 12% की दर से धनराशि जमा करनी होती थी परंतु भारत सरकार ने 3 महीने के लिए इस पर छूट दे दी है और कंपनी का 12 परसेंट साथ में वर्कर का 12 परसेंट यह दोनों मिलाकर 24% भारत सरकार लोगों के खाते में देगी यह उन लोगों के लिए वैलिड है जिसमें 100 लोगों से कम की कंपनी है और जिनका वेतन 15000 से कम है।

Corona virus update
कोरोना वायरस अपडेट
Third party image reference

गरीबों के भोजन के लिए इतना धन आवंटित

भारत सरकार द्वारा गरीबों के भोजन की व्यवस्था के लिए लगभग इकतीस हजार करोड रुपए का धन आवंटित किया गया है जिसका लोगों को सीधे लाभ मिलेगा

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पंद्रह हजार करोड़ का राहत पैकेज का ऐलान

भारत में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अस्पतालों व टेस्ट किट की अत्यंत आवश्यकता है जिसे देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पंद्रह हजार करोड़ का ऐलान किया जिसके तहत अस्पतालों में बेड को सुनिश्चित किया जाएगा और टेस्टिंग किट को विदेशों से आयात कराने की बात कही गई है।

Corona virus update
Narendra Modi
Third party image reference


भारत की जीडीपी पर असर

भारत में कोरोना वायरस के महामारी के कारण जीडीपी पर भी बुरा असर पड़ा है आईसीआरए की अध्यक्ष अदिति नायर का कहना है कि जीडीपी पॉइंट 5% घटकर 2.4% तक रहने का अनुमान है 2020 में हमारी जीडीपी 4.4% व 2021 में 4.2% रहने का अनुमान है।
अधिक जानकारी के लिए आप हमारी दी गई वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं और भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न स्कीम की जानकारी ले सकते हैं व उसका लाभ उठा सकते हैं
हमारे द्वारा दी गई जानकारी अगर आपको पसंद आई हो तो इसे लाइक जरूर कीजिएगा साथ ही दोस्तों के साथ शेयर कीजिएगा अगर आपकी कोई समस्या है या आपका कोई प्रश्न है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं ऐसे ही आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खोली तिजोरी, हर गरीब को मिलेगी ये सुविधा, पढ़िये पूरी ख़बर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खोली तिजोरी, हर गरीब को मिलेगी ये सुविधा, पढ़िये पूरी ख़बर Reviewed by Sunil Gupta on March 29, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.